पाटन। तहसील साहू संघ पाटन महिला प्रकोष्ठ द्वारा पहिली बार तीज मिलन समारोह का आयोजन 21 अगस्त को साहू सदन पाटन में आयोजित की जा रही है। आयोजन की तैयारी को लेकर पाटन तहसील के सभी परिक्षेत्र अरसनारा, तेलीगुंडरा,बेल्हारी,जामगांव-आर एवं झीठ में रविवार को महिलाओं एवं परिक्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया।

कोरोना महामारी के प्रभाव से उभरने के दो वर्ष बाद एक बार फिर तहसील साहू संघ पाटन की सामाजिक गतिविधियों में तेजी आई है। 21 अगस्त को साहू सदन पाटन में हरियाली तीज मिलन की रौनक दिखेगी। हरियाली तीज मिलन को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस आयोजन की तैयारी सभी परिक्षेत्र के महिला पदाधिकारियों ने सम्हाल रखी है।

तीज मिलन समारोह में सावन झूला,छत्तीसगढ़ी व्यंजन,छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारम्परिक खेल,मेहंदी,रंगोली, छत्तीसगढ़ी गीत ,नृत्य , समाज मे महिलाओं की भागीदारी अंतरजातीय विवाह, धर्मांतरण, तलाक सहित अन्य विषयों पर शिक्षा प्रद प्रहसन के माध्यम से सामाजिक सन्देश दी जाएगी। हरियाली तीज महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।तहसील साहू संघ पाटन महिला प्रकोष्ठ द्वारा पहिली बार तीज मिलन समारोह को लेकर साहू समाज की महिलाएं काफी उत्साहित हैं।


