उतई नगर के गौठानों से राहगीरों को उठानी पड़ती है परेशानियां

रोशन सिंह@उतई ।नगर के गायत्री मंदिर के पास व बंजारी पारा के पुरैया तालाब के पास अस्थाई रूप से मवेशियों को नगर के ग्वालो के रखे जाने से लोगो को आने जाने में होती है परेशानियां। विदित हो की दोनो अस्थाई गोठान आम मार्ग पर ही हो जाता है जिसके कारण सड़के कीचड़ युक्त हो जाता है।उतई मचांदुर मार्ग गायत्री मंदिर के पास तो हमेशा कीचड़ ही हो जाता है और स्कूली बच्चे का कपड़ा भी गंदा हो जाने का व मवेशियों से भय बना रहता है।यह जगह दो मार्गो को भी जोड़ती है एक मार्ग मचांदुर वही एक मार्ग कुलहरडीह खोपली के लिए जाती है इसी मार्ग में निजी स्कूल भी संचालित होती है और स्कूली बच्चों का भी हमेशा आना जाना होता है।वही एक मार्ग उतई से पाउवारा के लिए जाती है जहा पर भी मवेशियों को बीच रास्ते में रखा जाता है।यह मार्ग भी पूरी तरह कीचड़ युक्त हो जाता है जिसके कारण पैदल चलने वाले,स्कूली बच्चे,राहगीरों को बहुत ही परेशानियों का सामना करते हुए सफर करना पड़ता है।नगरवासियों का कहना है की दोनो अस्थाई गोठान को सुरक्षित जगह पर बनाए जाने से लोगो को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सकती है।
पार्षद तोषण साहू ने जानकारी देते हुए बताया की दोनो अस्थाई गोठानो को शासकीय जगहों पर जल्द ही शिप्ट किया जाएगा जिससे अभी हो रही समस्या दूर हो जाएगी।
नगर पंचायत में 19 लाख की लागत से बन रही है गोठान
छग शासन के निर्देशानुसार नगर के वार्ड 1 इंदिरा नगर में बनाए जा रहे है आदर्श गोठान जिसके बन जाने से नगर में घूम रहे आवारा मवेशियों को रखा जाएगा जिससे सड़क के बीचों बीच बैठे मवेशियों से छुटकारा मिलेगी ओर लोगो को दिक्कत भी नही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *