परमेश्वर कुमार साहू@महासमुंद।महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के सड़को का बुरा हाल है।रोड इतना खराब है की राहगीरों का गाड़ी में तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।सड़को की हालत को देखकर लोग चलने से भी हिचकने लगे है।दलदल से भरे इस सड़क में दो पहिया और चारपहिया वाहन से तो दूर पैदल चलने के लिए भी सोचना पड़ता है।
ये हाल है ढाबाखार से बीजेमाल मुख्यमार्ग का।जो लगभग 15 किलोमीटर लंबा मार्ग इस क्षेत्र की जनता के एक बड़ी मुसीबत बनकर दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रहा है।बावजूद मानीटरिंग के लिए जिम्मेदार पद पर बैठे विभागीय अधिकारियों को इस ओर झांकने तक की फुर्सत नही है।लापरवाह अधिकारियों को आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।जबकि इस क्षेत्र की जनता प्रशासन को अवगत करा चुका है।लेकिन अधिकारी अभी भी कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए है।इन अधिकारियों को शासन के कार्यों और अपने दायित्यो के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है।केवल सरकारी वाहन में मॉनिटरिंग के नाम पर सरकार का डीजल पेट्रोल बर्बाद कर केवल सड़क नापने बस का काम कर रहा है।ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए बताया की कीचड़ से भरे इस रास्ते से हम लोग काफी परेशान है।कुछ दिन पहले एक गाड़ी जनता इस समस्या को अवगत कराने अधिकारियों के पास गए थे लेकिन अभी तक कोई पहल नही किया गया।
वर्जन
वह सड़क हमारे विभाग का नही है।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क का है।
ललित सिन्हा ,इंजीनियर, पीएमजीएसवाय
