उतई। महिमा हॉस्पिटल उतई में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न अलग अलग रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। महिला अस्पताल के डॉ टीआर यादव ने बताया कि महिमा अस्पताल उतई में निशुल्क परामर्श शिविर की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। 24 जुलाई 2022 से
30 जुलाई 2022 तक शिविर रखा गया है।
प्रत्येक दिन अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर अपना निशुल्क परामर्श देंगे। इसके साथ ही सभी प्रकार के के जांच में 20% तक की छूट भी दी जा रही है। शिविर का पहला दिन 24 जुलाई दिन रविवार को फिजियोथैरेपिस्ट
मोनिका अग्रवाल बीपीटी सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक सेवा देंगी। 24 जुलाई दिन रविवार को जनरल सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जोगेश शर्मा MBBS MS
शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 तक उपलब्ध रहेंगे। 25 जुलाई दिन सोमवार नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व वर्मा MBBS MS
शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मरीजों का निशुल्क जांच करेंगी। 26 जुलाई दिन मंगलवार नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जसमित सिंह भाटिया MBBS DOMS समय शाम 3:0 से 5:00 बजे तक रहेंगे। 27 जुलाई दिन बुधवार
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.एम. पी. आदित्य MBBS MS समय 3:00 से 5:00 तक सेवा देंगे। 28 जुलाई दिन गुरुवार एम.डी. फिजीशियन*
डॉ.पवन कुमार नामेवार MBBS DNB
समय शाम 6:00 से 8:00 तक निशुल्क परामर्श देंगे। 29 जुलाई दिन शुक्रवार
चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ.भुनेश्वरी देवांगन MBBS DNB समय दोपहर 3 से 5 बजे रहेंगे।
30 जुलाई दिन शनिवार डॉ. दीपक बंसल MBBS MS नस एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ*
दोपहर 3:00 से 5:0 बजे अपनी सेवा देंगे।।य्या शिविर में भीड़ व असुविधा से बचने के लिए पूर्व पंजीयन मोबाइल नम्बर 9785005609 पर करा सकते है। बता दे कि महिमा अस्पताल उतई ग्रामीण अंचल का एक मात्र
सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल जहां
पांच बिस्तर की ICU सुविधा और एंबुलेंस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।
महिमा अस्पताल उतई में 24 से 30 जुलाई तक विभिन्न रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्श, जांच भी किया जाएगा
