भाजयुमो नेता एवं उत्तर पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू (मोरध्वज) साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश

पाटन। दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मोनू साहू ने आज कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। उत्तर पाटन क्षेत्र में भाजपा को करारा झटका लगा है। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य मोनू (मोराध्वज) साहू ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मोनू की अपने निर्वाचन क्षेत्र उत्तर पाटन में युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है।

कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के बाद किसान नेता एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस हरीश ठाकुर के साथ सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे। इस मौके पर परिक्षेत्रीय साहू संघ झीठ अध्यक्ष कल्याण साहू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *