केंद्रीय गृह ने कहा: नई प्रशिक्षण प्रणाली पर जोर दिया जा रहा है

रोशन सिंह@उतई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के समीक्षा बैठक की अध्यक्षा की सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय गृह सचिव केंद्रीय पुलिस बलों एवं पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों ने भाग लिया ।इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने अपेक्षाओं की पूर्ति कर्तव्य बोध और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक अच्छी ट्रेनिंग व्यवस्था पर बल दिया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत एक होलिस्टिक अप्रोच के तहत कांस्टेबल एसआई और डीएसपी स्तर तक के पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए श्री शाह जी ने यह भी कहा कि सभी पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण का 60% सबके लिए समान होना चाहिए जबकि 40% ट्रेनिंग बल आधारित होनी चाहिए जिससे हम अपनी प्रशिक्षण क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग कर पाएंगे श्री अमित शाह ने आगे कहा कि पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण में समय के साथ बदलाव करना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण में शक्ति और संवेदनशीलता पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों में देशभक्ति की भावना फिटनेस अनुशासन संवेदनशीलता और स्वयं को समर्पित करने का जज्बा पैदा करने की जरूरत है। उपरोक्त के परिपेक्ष में यह अवगत कराया जाता है कि सीआईएसएफ मध्य खंड मुख्यालय भिलाई के नियंत्रण के अधीन मैं सीआईएसफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र भिलाई छत्तीसगढ़ में अवस्थित है जिसमें कि मौजूदा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के वांछनीयता के आधार पर दोनों के सामंजस्य से सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र भिलाई में उपरोक्त अनुसार नई प्रशिक्षण प्रणाली पर जोर दिया जा रहा है जो कि बल के रंग रूट के लिए अति लाभप्रद सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *