मानसी साहू की सुयश ,सीबीएसई 10th में 92.2% प्रतिशत लेकर हुए उत्तीर्ण, मैत्री विद्या निकेतन पाटन में रहे प्रथम स्थान

पाटन। मैत्री विद्या निकेतन पाटन की छात्रा करेला निवासी कुमारी मानसी साहू ने सीबीएसई 10th में 92.2 % अंको से उत्तीर्ण कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व माता पिता परिवार सहित अंचल का नाम रोशन किया है ।
कुमारी मानसी साहू करेला (रानीतराई) निवासी यशवंत साहू प्रोफेसर अरमारीकला कालेज व श्रीमती विन्वा साहू लेक्चरर रानीतराई कन्या विद्यालय की बड़ी सुपुत्री है। मेधावी छात्र कु. मानसी साहू के सफलता पर प्राचार्य , शिक्षक गण,पालकगण यशवंत साहू (पिता) , श्रीमती विन्वा साहू( माता ), दौवा राम साहू सेवानिवृत शिक्षक (दादा) ,श्रीमती कुंती साहू ( दादी) , सुरेंद्र साहू , अनुष्का साहू, कोनल साहू सहित व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू जी , पूर्व विधायक श्री डा दयाराम साहू , धनराज साहू ,करुणाराज साहू पूर्व सरपंच रानीतराई, कुमारी नेशिता साहू , कुमारी भाविका साहू , रानीतराई सरपंच निर्मल जैन, महेंद्र साहू, भेदप्रकाश वर्मा,शीतल देवांगन , देवेंद्र पटेल , किशन हिरवानी ,संदीप मिश्रा , गंगादीन साहू ,बलराम यादव , राजू वर्मा ,लेखराम सोनवानी सहित अनेकों स्नेहीजनों ने बधाई के साथ
उज्जवल भविष्य की कामना किये है।
कुमारी मानसी साहू ने बताया कि परीक्षा के हिसाब से अच्छा तैयारी था परिणाम से संतुष्ट हूं मैं आगे की पढ़ाई में खूब मेहनत कर अपना लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करूंगी ,मेरे सभी अध्यापकों का बहुत बहुत धन्यवाद आभार प्रकट करना चाहती हूं इस उत्तम व अच्छी परीक्षा परिणाम के लिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *