दुर्ग मछुवारों ने समाज को गौरवान्वित,,,

दुर्ग के मछुवारों ने किया पूरे छत्तीसगढ़ मछुवारा (मछुवारा समाज) को गौरवानित विगत दिनों शिवनाथ नदी के पुराने पुल मे डूबी कार को निकलने के लिए प्रसाशन और उनकी एनडीआरएफ की टीम ने लगभग 54 घंटो तक कड़ी मशक्कत की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । उसके बाद स्थानी मछुवारों से मदद लिया गया । मछुवारों ने भी कोई विलंब न करते हुये तुरंत मोर्चा संभाला और विधिवत पूजा अर्चना कर मछुवारे नदी मे उतरे और महज 10 मिनट मे हि मछुवारों ने 300 मीटर की दूरी मे 50 फिट गहरे नदी मे बिना आक्सीजन के सहारे जाल से हि कार व शव को निकालने मे सफल हुवे। प्रत्यक्षदर्शी के रूप मे भाई श्याम ढीमर ने हि कार को डूबते हुवे देखा था । उन्होंने पुलिस को सूचना दे कर घटना का यकीन भी दिलाया 11 सेकंड का वीडियो भी उपलब्ध कराया । मछुवारों की टीम मे बंसी ढीमर,श्याम ढीमर,दुर्गा प्रसाद ढीमर,कैलाश ढीमर,बल्दु ढीमर,बलराम ढीमर,रामकुमार ढीमर,शंभू ढीमर,अमन ढीमर,शेखर ढीमर,छोटू ढीमर,उत्तम ढीमर,तोरण ढीमर,टीकम ढीमर,धरम ढीमर,अश्वनी ढीमर,यशवंत ढीमर,बुधवेस्वर ढीमर,महिपाल ढीमर,दिलीप ढीमर शामिल थे। मछुवारों की चतुराई व बहादुरी की चर्चा आज पूरे प्रदेश मे है । दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा जी ने सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हे बधाई दिया । दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्ल्व जी ने पुरस्कृत किया । साथ हि दुर्ग धीवर ( ढीमर ) समाज ने भी समाज के इन जाबाजों का सम्मान किया। मछुवा कल्याण बोर्ड सदस्य देवकुमार निषाद , मछुवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष केजूराम निषाद , मछुवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुशल मटियारा , महामंत्री मनीष सोनवानी , ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु निषाद ने भी मछुवारों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *