बिलासपुर. युवती पर शादी का दबाव बना उसके साथ छेड़खानी करने वाले युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी का है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिलपहरी पटेल मोहल्ला में रहने वाले भोला उर्फ राजेश्वर पटेल पीड़िता पर बुरी नियत रखता था। शनिवार को दोपहर 12 बजे पीड़िता को घर के बाहर अकेली बैठी थी। जिसका फायदा उठाने की नीयत से भोला उर्फ राजेश्वर पटेल पीड़िता के घर पहुंचा, और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता का आरोप यह भी है। वह उससे जबरिया शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया, तो युवक ने उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोपी युवक से किसी तरह पीड़िता ने अपनी आबरु बचा ली। जब पीड़िता के माता पिता देर शाम खेत से काम कर घर लौटे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसको लेकर रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ सिरगिट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी राजेश्वर पटेल की पतासाजी कर 24 घण्टे की भीतर ही गिरफ्तार कर लिया, और उसके खिलाफ धारा 354 क , 294 , 506 भादवि के तहत कार्रवाई कर रही है।
