नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. तीसरे राउंड के बाद द्रौपदी मुर्मू ने 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर लिया है । राष्ट्रपति पद के चुनाव में द्रौपदी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित किया.द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए पीएम ने अपने संदेश में लिखा, “द्रौपदी मुर्मू जी एक असाधारण विधायक और मंत्री रही हैं. झारखंड के राज्यपाल के तौर पर उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा है. मुझे यकीन है कि वे उत्कृष्ट राष्ट्रपति साबित होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी. “पीएम नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी.
