छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डा जे पी मेश्राम से मांग की है कि दुर्ग जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्त उपरांत देयकों के भुगतान के लिए समान्य प्रशासन विभाग छ ग शासन के नियमों का पालन किया जाए अधिकांश प्रकरणों मे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बाद मे अपने स्वामित्व देयको व पेंशन प्रकरणों के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पडते है जबकि छ ग उच्च न्यायालय के आदेश है कि जिन प्रकरणों पर विभागीय जांच अथवा न्यायालीन प्रकरणों की सुनवाई शेष सभी मे सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को राहत पेंशन दिया जाए जिससे उसके व परिवार का भरण पोषण हो सके । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि प्रत्येक विभाग के लिए यही बात लागू होती है इसलिए हम सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की समय पर सूचना व रिकॉर्ड की आवश्यक दस्तावेजों का संग्रह की मांग कर रहे है छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त अन्य राज्यों मे अधिकारी व कर्मचारी को जिस दिन कार्य का अंतिम दिवस रहता है उसी दिन सभी देयको के भुगतान संबधित दस्तावेज सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिया जाता है जिसमे पेंशन भुगतान आदेश,ग्रेजवेटी ,जी पी एफ् राशि ,अवकाश नगदी करण, गुरूप इंसोरेंस राशि (जी आई एस ) ,सभी चीज दिया जाता है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डा जे पी मेश्राम से स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को जो सेवानिवृत्ति होने वाले उनका 6 माह पूर्व से कटौतियां की जमा कर समय पर सभी प्रकरणों का भुगतान करेंगे।
