आयुष चिकित्सकों (बी.एन.वाय.एस.) द्वारा छ.ग.आयुष संचालक के नाम छ.ग.उपसंचालक को विभिन्न मु्द्दो के लिए ज्ञापन सौंपा गया


रोशन सिंह@उतई।आयुष पंजीकृत योग व प्राकृतिक चिकित्सकों (बी.एन.वाय.एस.) द्वारा छ.ग. आयुष संचालक पी.दयानंद आई.ए.एस. के नाम छ.ग.आयुष उपसंचालक डाँ.सुनील कुमार दास को विभिन्न मु्द्दो के लिए ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पंजीकृत योग व प्राकृतिक चिकित्सकों के लिए राज्य में आयुष विभाग में भर्ती सृजन की मांग की गई साथ ही राज्य में चल रहे योग व प्राकृतिक अवैधानिक सर्टीफिकेट, डिप्लोमा व डिग्री (फर्जी) कोर्स एवं अवैधानिक संचालित योग व प्राकृतिक चिकित्सालयों पर अंकुश के उचित कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया गया जिससे आम लोगों को अप्रमाणिक चिकित्सक से गुमराह होना न पडे़ व स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।बी.एन.वाय.एस. चिकित्सकों के चिकित्सकीय हथियार जल चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा,एक्यूपंचर-एक्यूप्रेशर, उपवास व दिनचर्या, योग प्राणायाम के साथ और विभिन्न वैकल्पिक माडर्न चिकित्सा पद्धति जो कि इस पाँच वर्षीय (बी.एन.वाय.एस.) डिग्री कोर्स सिलेबस में है बतलाया गया व कोरोना काल में ईनिग्मा टीम (इंडियन नेचुरोपैथी योग ग्रेडुएट मेडीकल एसोसिएशन छ.ग.) के कार्यों की भी जानकारी दी गई। बैठक के दौरान ईनिग्मा छ.ग. के अध्यक्ष डाँ.प्रेमलाल पटेल द्वारा विशेष रूप से आगामी राष्टीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजन व सी.एम.ई जैसे आयोजन व रूपरेखा के बारे पर चर्चा किया गया, संरक्षक डाँ.संतोष कुमार बर्मन, उपाध्यक्ष डाँ.ज्योति प्रकाश प्रधान, उपाध्यक्ष डाँ.बबीता भगत, डाँ. नीलम नागवानी,डाँ.संस्कृति सिंह, डाँ.संतोषी आदिले, डाँ.श्वेता मार्को, डाँ.सीमा विनायक, डाँ.आशा रानी, डाँ.मेघा कोचर, डाँ.कादिर मोहम्मद, डाँ.अंजली,डाँ.किरन उईके व डाँ.मानसी साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *