उतई।नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड 09 सामुदायिक भवन नेहरू नगर उतई में तहसील साहू संघ के आदेशानुसार खोपली व पुरई के संयुक्त प्रयास से कार्यशाला आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, अध्यक्षता तहसील साहु संघ अध्यक्ष पी.आर. साहू,विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा साहू,अनिल साहू,कोषाध्यक्ष दिलीप साहू,महासचिव राकेश साहू,तहसील उपाध्यक्ष महिला सुशील साहू,तहसील दुर्ग ग्रामीण संयोजिका लक्ष्मी साहू,महासचिव उमाशंकर साहू,पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश दीपक रहे।
इस कार्यशाला में सभी सामाजिक पदाधिकार्यो ने सामाजिक नियमावली के क्रियावान पर विशेष प्रकाश डाला व अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की ।

इस अवसर पर मुख्यरूप से अध्यक्ष पुरई परिक्षेत्र खिलावन साहू,अध्यक्ष खोपली परिक्षेत्र नंद कुमार साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सुभाष साव, सहसंयोजक न्यायप्रकोष्ठ गौकरण साहू,अध्यक्ष नगर साहू समाज सुमन्त साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, उपाध्यक्ष पुरई परिक्षेत्र तुला राम साहू, सचिव साहू समाज उतई रोहित साहू, उपाध्यक्ष साहू समाज किशोर साहू, कुमार साहू , डॉक्टर पिलेश्वर,खूबी राम साहू,द्वारिका साहू ,उतई साहू समाज, खोपली व पुरई परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महिला व युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
