सिन्हा समाज केसरा का बनेगा सर्वसुविधा युक्त भवन,,,,,सीएम भूपेश बघेल ने दी 25 लाख की स्वीकृति

रानीतराई।ग्राम केसरा में गत माह डडसेना कलार समाज के क्षेत्रीय महासभा में मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल ने सामाजिक भवन(25लाख) की घोषणा किए थे।जिसका आज भवन निर्माण का भूमिपूजन मुख्य अतिथि सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता श्रीमती राम बाई गजानंद सिन्हा अध्यक्ष जप पाटन,विशेष अतिथि दिनेश साहू सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, डा भुनेश्वर सिन्हा जिला अध्यक्ष,चोवा राम सिन्हा संरक्षक,रिखी सिन्हा मंडलेश्वर पाटन, डा ईश्वर निषाद अध्यक्ष पिव कांग्रेस,सोहन जोशी जोन प्रभारी,तेज राम सिन्हा क्षेत्राधिकारी,भागवत सिन्हा सरपंच,नरेंद्र साहू उपसरपंच की उपस्थिति में सहस्त्रबाहु भगवान की पूजा अर्चना कर किया गया।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने सिन्हा समाज सहित सभी समाजों को महत्व देने में हमारी भूपेश सरकार अग्रणी है। छग सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलते हुए ग्राम स्वराज की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। पाटन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी, ओएसडी आशीष वर्मा जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
जप अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा ने समरसता से समाज का विकास हो,इस दिशा में हमें कार्य करना चाहिए।
सभापति दिनेश साहू ने विकास एवं स्वालंबन की दिशा में हो रहे निरंतर कार्यों के लिए हम सबको एक होकर सीएम भूपेश बघेल जी से कंधा से कंधा मिलाकर गढ़बो नवा छत्तीशगढ़ की परिकल्पना को साकार करना है।
समारोह को रिखी सिन्हा, राजेश ठाकुर, डा भुनेश्वर सिन्हा ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन चतुर सिन्हा एवं आभार सिन्हा समाज के ग्राम प्रमुख चोवा सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर देवकी सिन्हा,माधो सिन्हा,गजानंद सिन्हा, यादु सिन्हा,गुहा सिन्हा,बसंत सिन्हा,सोमनाथ सिन्हा,लुकेश्वर सिन्हा,संतु सिन्हा,टीका सिन्हा,डिकेंद्र गजेंद्र,कनक सोनी,संजय सेन,हरिनाथ सिन्हा,संतोष सिन्हा,यशवंत साहू,पवन निर्मलकर,कोमल सिन्हा,परदेशी सिन्हा,महावीर ,द्वारिका, समाज सेवक तुलसी सिन्हा,परमेश्वर सिन्हा, सनत सिन्हा,शेखर सिन्हा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *