मैं घोषणा करने के बजाय योजना बद्ध तरीके से काम करने में विश्वास रखता हूँ -ताम्रध्वज साहू



उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत खोपली, करगाडीह,मोहलई एवं ग्राम कोटनी में क्षेत्र के विधायक व गृह ,जेल,लोकनिर्माण,धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया जन संपर्क।इस दौरान ग्राम खोपली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान राशि 10 लाख ,महिला मंडल समुदायिक भवन 5 लाख, शंकर नगर में सामुदायिक भवन 5 लाख,समुदायिक भवन 5 लाख ,मुक्तिधाम शेड निर्माण राशि 4.80 लाख सहित अन्य कार्यो का लगभग 35 लाख की राशि से विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया साथ ही ग्राम करगाडीह में जिला न्यास खनिज मद से 5 लाख के गतिविधि कक्ष का भूमिपूजन व अनुसूचित जाति प्राधिकरण से 6.50 लाख के भवन का लोकर्पण किया ग्राम पंचायत मोहलई में लगभग 31 लाख की राशि से विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मंत्री श्री साहू ग्रामीणों से रूबरू हुए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाँव के लोगों की सक्रियता व तथा विकास कार्यो की प्राथमिकता तय करने से विकास कार्य व्यवस्थित व अच्छे से होता है इसी का लाभ ग्राम के वासियो को मिला है।उन्होंने आगे कहा कि मैं घोषणा करने के बजाय योजना बद्ध तरीके से काम करने में विश्वास रखता हूँ।
ग्राम के सरपंच घनश्याम गजपाल ने विस्तार से तीन सालों के ग्राम विकास की जानकारी दिया उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज ने तीन सालों में नवीन पँचायत करगाडीह में विकास की गंगा बहाया है।प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य हुए है।विधायक निधी, मनरेगा,स्वच्छ भारत मिशन,धर्मस्व,व लोक निर्माण विभाग के द्वारा लाखों के विकास कार्य हुए है।नया पंचायत भवन 14 लाख रु राशि , उचित मूल्य की दुकान 10 लाख रु राशि,सामुदायिक शौचालय 3.50 लाख,शीतला मंदिर 5 लाख,ग्राम के मुख्य चौक में ग्रिल बाउंड्री चेकर टाइल्स 5 लाख,स्कुल में पेवर ब्लाक व मंच 2.50 लाख,गौठान में गतिविधि कक्ष 5 लाख,सतनाम भवन 6.50लाख,खेल मैदान सौंदर्यीकरण 2 लाख तथा लोकनिर्माण विभाग के तहत गौठान,खेल मैदान,शमशान घाट,पंचायत भवन व मुख्य गलियों में 16 सौ मीटर की कंक्रीट सड़को का निर्माण किया गया।ग्राम के मुख्य चौक में सोलर हाई मास्क लाइट,मुख्य मंत्री विद्युतीकरण योजना से विद्युत् विस्तार कार्यक्रम आदि अभी तक के विकास कार्य हुए है।
उन्होंने माध्यमिक स्कूल उन्नयन,प्राथमिक स्कूल में एक स्थायी शिक्षक की नियुक्ति,ग्राम में रोजगार सहायक ग्राम कोटवार की नियुक्ति,सहकारी समिति के पोर्टल में करगाडीह का नाम जोड़ने सहीत विभिन्न विकास कार्यो की मांग रखा।
इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के माध्यम से करगाडीह के किसानों को नया ऋण पुस्तिका वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जिला पंचायत कृषि सभापति योगिया चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदकुमार सेन ,वरिष्ठ कांग्रेसी भीषम हिरवानी,सहकारिता प्रतिनिधि रेवेंद्र यादव,विधायक प्रतिनिधि डॉ पिलेश्वर साहू,जनपद सदस्य डोमन भारती ,सरपँच खोपली मंजू वर्मा,उपसरपंच सुमन साहू ,सरपँच ग्राम करगाडीह घनश्याम ग़जपाल, सरपँच मोहलई खेमिन निषाद ,जनपद सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर ,सरपँच ग्राम कोटनी मनोज साहू जिला सचिव जामवन्त गजपाल उतई नगर अध्यक्ष डिकेन्द्र हिवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा,प्रह्लाद वर्मा,तोषण साहू जेल सनदर्शक भरत साहू,किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, ताम्रध्वज सिन्हा भरत निषाद, प्रसन्ना टांक सहित ज़ोन प्रभारी,सेक्टर प्रभारी ,बुथ प्रभारी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *