सेलूद स्कूल की मेघावी छात्राओं का किया सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजक

पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की मेधावी छात्राओं जिन्होंने की दसवीं एवं बारहवीं में शाला में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। ऐसी बालिकाओं का सम्मान आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान समिति के द्वारा मध्य पाटन मंडल में संपन्न हुआ l बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला प्रभारी अजय तिवारी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा की आपकी शाला में बालिकाओं की संख्या बालकों से अधिक होना इस बात को प्रमाणित करता है की प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का परिणाम दिखने लगा है और जो सम्मान समाज में बेटियों का होना चाहिए उनका संरक्षण और संवर्धन उस दिशा में माता पिता जागरूक होने लगे हैं आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं उज्जवल भविष्य की।
शाला की प्राचार्य एम बंजारे ने उपस्थित बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा की समाज में लड़कियों को लेकर जो कुरीतिया व्याप्त हैं उन्हें दूर करने की दिशा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान निरंतर कार्य कर रहा है किंतु आज भी समाज में बेटियों को लेकर संशय का भाव है इसे दूर करना हम सभी का कर्तव्य है।


भाजपा मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा की बालिकाओं के प्रति समाज में और जन सामान्य में जागरूकता लाने का दायित्व हम सभी का है और इस दिशा में प्रधानमंत्री जी की यह योजना अच्छे परिणाम दे रही है कहीं ना कहीं आने वाले समय में इस कुरीति से हमें निजात मिलेगी और लड़के लड़कियां कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ चल के आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे
इस अवसर पर स्कूल की मेघावी छात्राओं का सम्मान सम्मान पत्र और श्रीफल के साथ किया गया जिसमें 12वीं कक्षा में प्रथम सुमन ठाकुर द्वितीया ईशा तृतीया स्थान में यामिनी और यामिनी साहू एवं चतुर्थ स्थान में भुवनेश्वरी इसी के साथ दसवीं कक्षा में प्रथम कविता साहू द्वितीया डाली तृतीया स्थान नोमिता का सम्मान हुआ।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक अलका बाघमार सरपंच सेलूद श्रीमती खेमिन साहू, मंडल संयोजक रानी बन्छौर, जिला सदस्य लता ठाकुर टामन लाल साहू कालेश्वर प्रसाद शुक्ल रमेश कुमार देवांगन एवं केशव बंछोर के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *