18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को आज से निःशुल्क कोविड प्रिकॉशन डोज लगेगी

पाटन। 18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए आज 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों तक कोविड वैक्सीन के प्रीकॉशन डोज़( तीसरी डोज़) शासकीय टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क लगेगी। ऐसे लाभार्थी जिन्हें दूसरी डोज़ लगे 6 माह या 24 सप्ताह हो चुके हैं वे अपने नजदीक के शासकीय कोविड टीकाकरण सत्र स्थलों में टीका लगवा सकते हैं। विकासखण्ड पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, झीट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई ,बटरेल, गाड़ाडीह, पुरैना, भिलाई-3, में प्रतिदिवस टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न ग्रामों में आयोजित शिविर एवं मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक में भी कोविड टीकाकरण का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *