दिनांक 14 जुलाई 2022 को शासकीय चंदूलाल चन्द्राकर कला एंव विज्ञान महाविद्यालय पाटन में ‘फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम’ के तहत ‘कंप्यूटर एंड अदर डिजिटल स्किल्स’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, डाॅ बी. एस. छाबडा ने वर्तमान में ‘कंप्यूटर एंड अदर डिजिटल स्किल्स’ की प्रासंगिकता और कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ के रूप में डाॅ संतोष कुमार मिरी, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर विज्ञान विभाग; सैंट थामस काॅलेज, दुर्ग; ने ‘कंप्यूटर एंड अदर डिजिटल स्किल्स’ पर मार्गदर्शन प्रदान किया और विषय संबंधी सभी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन उगेन्द्र कुमार कुर्रे, कार्यक्रम संयोजक एवं सहायक प्राध्यापक (भौतिकशास्त्र विभाग) ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन डी. के. भारद्वाज, सहायक प्राध्यापक (प्राणीशास्त्र) ने किया।
कम्प्यूटर एन्ड अदर डिजिटल् स्किल्स”पर एक दिवसीय कार्यशाला
