देवरीबंगला / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला की बैठक 16 जुलाई को स्थानीय जैन भवन में 3:00 बजे आयोजित की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस की मासिक तथा चुनाव प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है बैठक में संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद उपस्थित रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बीआरओ नरेश गढ़वाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी शाहिद खान तथा जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष केजूराम सोनबोईर बैठक में उपस्थित रहेंगे।
