पाटन। भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सलाहकार रजनीश शर्मा द्वारा पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत पतोरा जिसे ओडीएफ प्लस ग्राम घोषित किया गया है, जिसके गुणवत्ता, आकलन, सुजलाम 2.0 अभियान के प्रगति एवं एस.एल.डब्ल्यू.एम. के तहत किए गये गतिविधियों एवं प्रगति का आकलन किया गया। घरों में बने दो गड्ढे वाले सोक पिट शौचालय, सामुदायिक शौचालय जहां महिला, पुरुष, तृतीय लिंग, दिव्यांगजन के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण किया गया है सामुदायिक शौचालय में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगाया गया है, आंगनबाड़ी स्कूल गौठान अलग-अलग जगह शौचालय का निर्माण किया गया है, ग्रे वाटर मैनेजमेंट के अंतर्गत ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय फिल्टर प्लांट का निर्माण किया गया है जिससे पानी फ़िल्टर होकर तालाब में जाता है, हैंड पंप के आसपास सोख्ता गड्ढा सोंक्त फीट का निर्माण किया गया है, ग्राम में सूखा कचरा के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एग्रीगेशन यार्ड का निर्माण किया गया है जहां स्वच्छता समूह की महिलाओं के द्वारा सभी घरों से कचरा इकट्ठा कर कचरा को अलग अलग किया जाता है, ग्राम में बने फ़िकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है जहां 364000 लीटर स्लज को उपचारित किया जा चुका है ग्राम पंचायत के ग्राम सभा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है ।

ग्राम पंचायत के द्वारा बर्तन बैंक की शुरुआत की गई है, ग्राम के शौचालय जो पहले बना था वह सही ढंग से नहीं बन पाया था उन शौचालयों का रेट्रोफिटिंग के अंतर्गत संधारण किया गया है ग्राम गौठान में गोबर से वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है, ग्राम के सामुदायिक भवन, पंचायत भवन एवं आने जाने वाले रास्तों पर ओ.डी.एफ़. स्थायित्व, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मुख्य व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतें का पेंटिंग कराया गया है जिससे आने जाने वाले हो को यह संदेश मिलता है कि हमें शौचालय का उपयोग करना चाहिए स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। जिसमे जनपद सीईओ मुकेश कोठारी, अस्सिटेंट सीईओ ध्रुव, एस.डी.ओ. गौर, इंजीनियर पंकज मेहर, सरपंच अंजीता साहू, जिला सलाहकार राजेश टंडेकार, स्वच्छ भारत मिशन से नरेश साहू, वाटर एड से सुरेश कापसे, मनोज बानिक, इंतिजा राज, नोमेद्र ठाकुर, संदीप ठाकुर आदि उपस्थित थे।
