पाटन. महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने भी इस संकट के समय मे सीएम रिलीफ फंड में 25 हजार रुपए दिए है। आज एसडीएम पाटन विनय पोयम को ज्ञापन व चेक दिया गया। आगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के अध्यक्ष् श्रीमती लता साहू ने बताया कि चार सेक्टर बटरेल, तेलीगुंडरा, गाड़ाडीह, दरबार मोखली सेक्टर के आगंनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका मिलाकर 25000 हजार रूपये दिये है । एसडीएम पाटन को चेक सौपते समय लता साहू, भुनेश्वरी साहू, सुनीता मिथलेश मौजूद थी।
