रायपुर–स्कूल सफाई कर्मचारियों के द्वारा 5 जुलाई अपने संघ के 12 वर्षो से लंबित मांगों को लेकर नया रायपुर राज्य उत्सव स्थल के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास ज्ञापन सौंपने निकले थे lरैली को माना बस्ती से पहले रोके जाने पर कर्मचारी रोड पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दियाl
धरना प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे से लेकर जारी था लगभग शाम 5:00 बजे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम तथा शिक्षा सचिव भारती दासनऔर प्रांतीय पदाधिकारियों के मध्य बैठक हुई lइधर डी.पी.आई. द्वारा संघ की समस्या को लेकर तत्काल छत्तीसगढ़ के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को कोरोना कॉल के दौरान जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई हैं उनके परिवार के सदस्य को कार्य पर रखे जाने एवँ कर्मचारियों को 4 से 5 माह में मानदेय भुगतान किया जाता था जिसे प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने का भी आदेश जारी किया है l
संघ के द्वारा इन समस्या को लेकर लंबे समय से मांग करते आ रहे थे अब समस्या का समाधान मिलने के आसार नजर आ रहे हैंlजिसके लिए संघ के संरक्षक विजय कुमार झा, प्रांतअध्यक्ष संतोष खांडेकर,उपाध्यक्ष छाया साहू,कोषाध्यक्ष पुनेस्वर लहरे,बस्तर संभाग अध्यक्ष अनुसूईया सोनवानी,सरगुजा संभाग अध्यक्ष दुलारचंद कश्यप,रायपुर संभाग अध्यक्ष श्याम सागर,दुर्ग संभाग अध्यक्ष ललित कौशिक,प्रदीप वर्मा, अशोक मंडल,महेंद्र चंद्राकर,श्यामदेव रवि,प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धन्यवाद कहां है।
इनकी एक सूत्री मांग अंशकालीन से पूर्ण कालीन करने की मांग को लेकर 29 जुलाई 2022 को अंतिम निर्णय आने से पहले स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा अपने अपने स्तर में बैठक लिया जा रहा है तथा भव्य कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं l
