महिला सरपंच से छेड़छाड़ और मारपीट,उपसरपंच पर मामला दर्ज, मामला पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत रूही का

पाटन। हाई कोर्ट के निर्देश पर पाटन पुलिस ने महिला सरपंच की शिकायत पर उपसरपंच हितेंद्र पटेल और उसके भाई धर्मेंद्र पटेल के खिलाफ 354,294,506,323 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस को 22 वर्षीय सरपंच पीड़िता ने बताया कि घटना 17 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे की है। मामला पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत रूही की है।ग्राम के पटेल भवन में यादव भवन निर्माण के लिए 100 बोरी सीमेंट रखी हुई थी।सीमेंट की बोरी हटाने के लिए उपसरपंच ने सरपंच को कहा था।इस पर सरपंच ने अपने भाई के साथ पटेल भवन गई।इस दौरान आरोपी उपसरपंच हितेंद्र पटेल और उसके भाई ने यादव भवन निर्माण कही कराने के लिए धमकाया,इसके बाद दोनों भाइयों ने सरपंच के साथ गाली गलौच करने लगे।आरोपियों ने सरपंच के साथ इस दौरान अश्लील हरकत भी की।इसके बाद सरपंच ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।इसके बाद सरपंच ने हाई कोर्ट में निजी परिवाद लगाया। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद 27 जून को आदेश जारी कर दिया।थाने में आदेश की कापी जमा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।महिला सरपंच के परिजनों ने कहा की उन्हे कोर्ट से न्याय का भरोसा था। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता के परिजन खुश नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *