राकेश कुमार साहू @ न्यूज़24कैरेट धमतरी। मगरलोड ब्लॉक के भरदा गांव में न तो गलियों का खड़ंजा दुरुस्त है और न ही गंदगी हटाई जा रही। नालियां ओवर फ्लो होने के कारण उनका कीचड़ गलियों में फैल रहा है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायतें कीं लेकिन सुनवाई नहीं,गांव में न तो गलियों का बुरा हाल है,और न ही गंदगी हटाई जा रही।गांव भरदा में एक नहीं कई समस्याएं हैं। नालियां के ना बन ने के वजह से सड़क का पानी गलियों का गंदगी से लबालब हैं। उनका गंदा पानी सड़कों के मध्यम से गलियों मे आ जाता है, और ग्रामीणों का इस राह से निकलना दूभर हो जाता है। कई स्थानों पर कीचड़ की वजह से आने जाने मे समस्या हो रहा है, जब इतना कीचड़ इतना गंदगी है, उसे ना ही गाँव का सरपंच और पंच देख रहे है, पानी मे मच्छर पनप रहे है, क्यों ऐसे होता है, क्यों भरदा के हर गलियों मे पानी का ठहराव हो रहा है, क्यों पंचायत के सरपंच पंच देख कर अनजान हो रहे है, नहीं कर रहे है, उस ठहरे हुए गन्दा पानी का निपटारा, और जहाँ मुरुम डालना था वहाँ मिट्टी डाल दिये, जिसमें टैक्टर, बाइक, सायकल, पिकप आदि वाहनो उस कीचड़ को पार करते है, जिसके वजह से और दलदल हो जाता है, लोगो के साथ क्यों इतना अन्याय, एक नहीं हर गलियों में कीचड़ है, साथ में बिना बरसात हुए घरों से गन्दा पानी गलियों में बह रहा है,शासन प्रशासन से निवेदन है तथा कलेटर महोदय से निवेदन है की मगरलोड भरदा की गलियों मे बह रहे गन्दा पानी कीचड़ का उचित निपटारा कर लोगो के समस्या को निपटारा करें ताकि भरदा के लोगो को राहत मिल सके।
भरदा की गलियों में पानी के जगह बरस रहे है, कीचड़ की दलदल में फस कर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लोग
