चुनकट्टा में एक घर मे गिरी बिजली राहत की बात ये की कोई हताहत नही


पाटन। मानसून की आमद के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। शुक्रवार को पाटन क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वही ग्राम चुनकट्टा में बिजली गिरने खबर मिली है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुआ। इसी दौरान जोरदार कड़कड़ाने की आवाज के साथ ग्राम चुनकट्टा में रमेश महिलवार के घर के छत में बने टॉवर में बिजली गिरा। बिजली गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। बिजली गिरने से छत में कुछ जगह छेद एवं कालम का प्लास्टर उखड़ गया है। साथ ही घर के सभी लाइट फ्यूज हो गया है। घर के 4 पंखे, सेटटॉप बॉक्स,इंडक्शन मशीन खराब हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *