पाटन। हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर फेकारी के अंतर्गत आने वाले ग्राम फेकारी, परसाही,धौराभाठा के प्राथमिक शाला के कक्षा 5वी में अध्ययनरत 90 बच्चो को टिटेनस डिप्थीरिया (टीडी)का टीका खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाटन डॉ आशीष शर्मा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया लगाया गया । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण के लिए पहुंचे आरएचओ बसंत कुमार साहू व मधु साहू ने बताया कि बच्चो का टीकाकरण सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान के तहत किया गया
इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार टीका निवारणीय रोगों के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा प्रदान करती है जिसके तहत गर्भावस्था में महिला को टीडी के 2 टीके, नवजात शिशु को बीसीजी ,ओरल पोलियो,हेपटाइटिस बी का टीका,डेढ़ महीने का होने पर पेंटावैलेंट ,ओरल पोलियो,फ्रैक्शनल आईपीवी ,रोटावायरस,पीसीवी का टीका ,ढाई महीने में पेंटावैलेंट, रोटावायरसऔर ओरल पोलियो का टीका ,साढ़े तीन महीने में फिर से पेंटावैलेंट ,ओरल पोलियो,फ्रैक्शनल आईपीवी, पीसीवीऔर रोटावायरस का टीका ,9 माह पूर्ण करने पर मीजल्स रूबेला ,पीसीवी बूस्टर और विटामिन ए की खुराक , 16 से 24 महीने पर डीपीटी,मीजल्स रूबेला ,ओरल पोलियो का बूस्टर डोज़ और विटामिन ए की खुराक दिया जाता है, 5 वर्ष पूर्ण होने पर डीपीटी का बूस्टर डोज़,10 और 16 साल में टेटनस डिप्थीरिया (टीडी)का बूस्टर डोज़ दिया जाता है।इसी के तहत कक्षा 5वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टीका लगाया गया जिसमें स्कूल की शिक्षक ममता चंद्रवंशी, रेणु वर्मा,राजकुमार कौशल ,पोषण साहू,सी एल सूर्यवंशी,वंदना नायक,चंद्रप्रकाश साव ,सुपरवाइजर आर के टण्डन, अमरीका देशलहरे,मितानिन देवला ठाकुर,सरिता साहू का सहयोग रहा।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेकारी के द्वारा बच्चो को लगाया गया टिटेनस डिप्थीरिया का टीका
