ग्राम दर्रा मे आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न

राकेश कुमार साहू @ न्यूज़24कैरेट धमतरी। धमतरी जिला के कुरुद ब्लॉक के ग्राम दर्रा मे आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमे साधको ने योग, ध्यान, प्राणायाम के साथ- साथ श्वास की अदभुत तकनीक सुदर्शन क्रिया सीख रहे है। इस सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने एवं जीवन जीने की कला सिखा रहे है। जिसके प्रशिक्षक परशुराम निर्मलकर, मीना दीदी सहयोगी तरुण साहू, सारिका दीदी, अंजलि साहू, काजल ध्रुव, नोमेश साहू है योग संस्कृत भाषा के ‘युज धातु’ से निकला है जिसका अर्थ होता है आत्मा का परमात्मा से मिलन अर्थात योग में इतनी शक्ति होती है, कि यह आपको अमरत्व की प्राप्ति करा सकता है। कुछ लोग योग को भृमवश साधारण आसान समझ लेते हैं किन्तु यह उनसे कहीं बढ़कर है। मुख्य रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जिसमे जीवन शैली का पूर्णसार आत्मसात किया गया है। योग एक कला के साथ-साथ एक विज्ञान भी है। यह एक विज्ञान है, क्योंकि यह शरीर और मन को नियंत्रित करने के लिए व्यावहारिक तरीके प्रदान करता है, जिससे गहन ध्यान संभव है। और यह एक कला है, जब तक कि यह सहज रूप से और संवेदनशील रूप से अभ्यास नहीं किया जाता है, यह केवल सतही परिणाम देगा। योग केवल मान्यताओं की ही प्रणाली नहीं है अपितु यह शरीर और मन के एक दूसरे पर प्रभाव को ध्यान में रखता है, और उन्हें आपसी सद्भाव में लाता है। योग प्राणायाम, या ऊर्जा-नियंत्रण के माध्यम से शरीर में मुख्य रूप से ऊर्जा के प्रसार का काम करता है। योग सिखाता है कि कैसे, सांस-नियंत्रण के माध्यम से, मन और जागरूकता के उच्च स्थान को प्राप्त किया जा सकता है। इस तरह से दर्रा मे योग धाम प्राणायाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *