रानीतराई।सेवा सहकारी समिति केसरा एवम् डंगनिया का औचक निरीक्षण करने ज़िप दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,कृषि समिति सभापति दिनेश साहू सोसायटी पहुंचे।
जिप उपाध्यक्ष एवम् सभापति द्वय ने किसानों से चर्चा करते हुए बतलाया कि
खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसानों को कोई तकलीफ ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए भूपेश सरकार हमेशा कृत संकल्पित है।किसानों को हर संभव मदद कर हमारी सरकार आपको स्वावलंबी बना रही है चाहे वो ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य,जैविक खेती को बढ़ावा,बिजली बिल हाफ,नए सोसायटियों का निर्माण,बिना ब्याज की कृषि ऋण सहित अनेक न्याय योजनाओं के माध्यम से हर वर्गों को सीधे फायदा देने का काम कर रही है।
लेकिन इसके विपरित केंद्र सरकार की विरोधी नीति केंद्रीय पुल में छत्तीसगढ़ के कोटा में कटौती के कारण हमारे किसान भाइयों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मोदी सरकार हमेशा से किसान विरोधी है।
तीन काले कानून को हम सबकी विरोध के कारण केंद्र को झुकना पड़ा था।
निरीक्षण के दौरान कमलेश वर्मा सरपंच, डॉ ईश्वर निषाद,तेज राम सिन्हा,गुहा सिन्हा,नरेंद्र वर्मा,लीलाधर वर्मा,महेश साहू, के के साहू,लखन पाल,गैंद गजेंद्र,रूप सिन्हा,दुलारी साहू,गुहा सिन्हा, पुरानिक साहू,देवेंद्र गजेंद्र,देवेंद्र साहू,महेश साहू,मिलन सेन,भुनेश्वर सिन्हा,प्रबन्धक रामकृष्ण पटेल,युवराज साहू सहित सोसायटी के कर्मचारी एवम् किसान बंधु उपस्थित रहे।
जिप उपाध्यक्ष ने किया केसरा,डंगनिया सोसायटी का औचक निरीक्षण,,,,खाद संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार!
