कोटवार ने किया 4 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म, मामला पाटन क्षेत्र का…

पाटन। विकासखण्ड पाटन के एक गाँव में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले ग्राम के कोटवार को उतई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी कोटवार आरोपी लोकेश सोनवानी ने मासूम को उठाकर खेत मे ले जाकर निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके बाद वापस लाकर छोड़ दिया। बच्ची घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उतई पुलिस ने शनिवार को परिजन की शिकायत पर कोटवार लोकेश सोनवानी के खिलाफ धारा 376 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केश दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *