धमतरी में मनाया गया भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

राकेश कुमार साहू न्यूज़ 24कैरेट @धमतरी। धमतरी मे रथयात्रा के पावन अवसर पर आयोजित रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन कर विधायक रंजना डिपेंन्द्र साहू ने अपने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। भगवान जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी कर्मा चौक में भक्त माता कर्मा के पुजा अर्चना कर माल्यार्पण करते हुए प्रसादी वितरण किए। और आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा 1 जुलाई 2022 को शुभारंभ हुआ,15 दिन एकान्तवास में रहने के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के भीड़ और भगवान जगन्नाथ के पूजा अर्चना करके धूम धाम से मनाये गये रथ यात्रा का उत्सव और लोगों के चेहरे मे अलग ही खुशी देखने को मिला जिसमें समस्त धमतरी वासियो ने मिलकर मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *