बेमेतरा. अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र लिखकर मितानिनों को सुरक्षा किट (मास्क व ग्लब्स), राज्य द्वारा मिलने वाली 75% राज्यांश को निरंतर प्रदाय करने व बीमा एवं सम्मान व राशि प्रदान करने का निवेदन पत्र के माध्यम से किया था। सभापति टिकरिहा के कार्यकर्ता द्वारा यह पत्र 15 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के निवास में पहुंचाया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक ने आदेश जारी कर मितानिन बहनों को 1000 रुपये प्रतिमाह अतरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए आदेश जारी किया है।
जिस पर 18 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक द्वारा प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारीयों को पत्र के माध्यम से कहा है कि मितानिनों द्वारा कोरोना वायरस से संभावित महामारी के संदर्भ में किये जा रहे कार्य हेतु अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिए जाने की बात कही गई है।
समुदाय स्तर पर मितानिनों द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता, संदिग्ध मरीजों की त्वरित पहचान एवं फॉलोअप कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए अब मितानिन बहनों को अप्रैल एवं मई 2020 के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
मितानिन बहनों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव व स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।
सभापति टिकरिहा ने आभार एवं धन्यवाद पत्र प्रेषित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री एक और आग्रह करते हुए कहा है महोदय प्रदेशभर की करीब 75 हजार मितानिनों के अलावा उनके BC ब्लॉक समन्वयक, SPS स्वस्थ पंचायत समन्वयक, MT मितानिन प्रशिक्षक जो कि लगातार कई गाँव का भ्रमण कर मितानिन कार्यक्रम पर निगरानी बनाएं रखते है, उनकी सुरक्षा उपकरण प्रदाय व उन्हें भी उचित प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने की कृपा करेंगे। मुझे आशा है आप जल्द इस विषय पर अपना निर्णय लेंगे।
