राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की विरोध में छत्तीसगढ़ बंद को भाजपा पाटन विधानसभा ने दिया समर्थन

पाटन। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या और हत्या के बाद हत्यारों द्वारा भविष्य में भी इस तरह की अमानवीय कार्य करने की धमकी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा 02 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के उक्त छत्तीसगढ़ बंद को छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया है, इसी अनुक्रम में पाटन नगर, अमलेश्वर नगर,, जामगांव एम, घुघवा क, झीट, रानीतराई, जामगांव आर, बेलहरी, बटरेल, सेलूद सहित प्रमुख गांवों को बंद करने का आह्वान किया है।

भाजपा पाटन विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि हिन्दू एकता को बनाये रखने में सहयोग करते हुए अपने व्यापारिक संस्थानों को बंद रखने की कृपा करेंगे।
बंद को समर्थन देने लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, मोनू साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, योगेश निक्की भाले नेताप्रतिपक्ष पाटन नगर सहित भाजपा नेता एव कार्यकर्ताओ ने अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *