हाई स्कूल मुड़खुसरा में सरस्वती की मूर्ति हुई स्थापित


देवरीबंगला / जन सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुङखुसरा में सरस्वती माता की स्थापना की गई तथा प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रवेश देकर प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य खगेश ठाकुर ने की। अध्यक्ष गिरीश चंद्राकर ने कहा कि ज्ञान एवं शिक्षा की देवी माता सरस्वती की मूर्ति की स्थापना कर पुण्य का कार्य किया है। इससे छात्र-छात्राओं में हमारे संस्कृति व संस्कार का ज्ञान होगा। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। जनपद सदस्य ने कहा कि हमारी स्कूल ज्ञान का मंदिर बने। बच्चे सुसंस्कृत तथा संस्कारवान बने। इस अवसर पर जनपद सदस्य फिरंताराम उईके, प्राचार्य आर एल चुरेंद्र,डी के कलिहारी, भागवत ठाकुर, तीरथराम ठाकुर, नारद ठाकुर, बोधिराम साहू, श्रवण गंधर्व, आत्माराम ठाकुर, कन्हैयालाल ठाकुर, गायत्री साहू, कुमारी चंद्राकर, संगीता बाई, देवेंद्र ठाकुर, मोहन घरात उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *