उदयपुर कांड को लेकर तहसील साहू संघ पाटन द्वारा दोषियों के ऊपर कड़ी करवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

पाटन। उदयपुर राजस्थान में विगत दिनों कन्हैया साहू की दहशतगर्दीयों द्वारा उनके दुकान में घुसकर निर्मम हत्या कर दिया गया था। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा घटना की निदा करते हुए शुक्रवार को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपकर घटना की उच्चस्तरीय जांच करने एवं दोषियों के ऊपर कड़ी करवाई करने की मांग किया। तहसील साहू संघ पाटन ने मांग किया है कि फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में घटना की सुनवाई कर हत्यारों की दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिए जाने एवं पीड़ित परिवार के प्रमुख को 5 करोड़ का मुआवजा एवं उनके परिवार के दो लोगों को शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग किया है।
मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,महासचिव खेमलाल साहू,गंगादीन साहू,दिलीप साहू, किशन हिरवानी, सरिता साहू , डॉ. गुलाब साहू,चंद्रिका साहू,द्वारिका साहू,कमलेश्वरी साहू,मनीष साहू, लोकेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *