पति ने पहले पत्नी का मोबाइल लीड से गला दबाया, फिर दो मासूम को तकिये से दबा कर मारने के बाद लगाया फांसी

रोशन सिंह@उतई। उतई थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम उमरपोटी में गुरुवार को साहू पारा में दर्दनाक घटना देखने को मिला जहां चार लोगो की मौत हो गई। पति ने पहले अपने पत्नी को मोबाइल के लीड वायर से गला दबाकर कर मौत के घाट उतारा उसके बाद दो मासूम लड़के को तकिए से दबाकर मार डाला फिर खुद रस्सी के सहारे खुद खुशी कर लिया। पति भोज राम साहू 30 साल पत्नी ललिता साहू 28 साल दो मासूम बच्चे प्रवीण कुमार 4 साल डीकेश कुमार साहू 2 साल का है बताया जाता है की भोज राम साहू अपनी साली को उसके घर छोड़ आने के बाद दोपहर 3 बचे पति पत्नी बच्चे सभी रूम थे ,और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब शाम होने पर किसी का शोर नही आया तो परिवार वाले ने दरवाजा तोड़ कर देखा तब तक पति सभी को मौत के घाट उतार चुका था। और खुदकुशी कर लिया तब घटना की जानकारी उतई पुलिस को दिया गया। उतई पुलिस की टीम लगभग 7 बजे पहुंच कर जांच में जुटी है। अभी घटना का कारण पता नही चला है । सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *