पाटन। ग्राम पंचायत धौराभाठा के निर्वाचित सरपंच के खिलाफ पंचो द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के पश्चात हटाए जाने पर आज स्थानापन्न सरपंच पद हेतु आज पंचों के बीच चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में 2 प्रत्याशी मैदान पर थे एक ओर से पुष्पा ठाकुर तो दूसरी ओर से इंदु ठाकुर चुनाव मैदान में थी। पीठासीन अधिकारियों ने चुनाव संपन्न कराया। जिसमें श्रीमती पुष्पा ठाकुर ने 20 में से 13 मत हासिल कर निर्वाचित सरपंच चुनी गई । वही विपक्ष को केवल 7 मत प्राप्त हुए। चुनाव संपन्न होने के बाद मतदान स्थल से बाहर आए विजयी प्रत्याशी पुष्पा ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल योजनाओं को ही समझ कर आज पंचो ने मुझे निर्वाचित किया है, श्रीमती ठाकुर ने आगे कहा कि ग्राम के नागरिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, किसान नेता एवं सभापति जिलापंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर ने भी हम सभी कांग्रेसी का हमेशा उत्साहवर्धन किया है, हमेशा हमारे सुख और दुख में साथ रहे है। मैं उनका भी आभार व्यक्त करती हूं। मैं एक कांग्रेस पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता होने के नाते मैं इस अभूतपूर्व योगदान के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं कांग्रेसी नेता प्रदीप चंद्राकर, हरीश ठाकुर, पालेश्वर ठाकुर, शेखर चंद्राकर, राजेश्वरी चंद्राकर उप सरपंच, यश कुमार यादव, छबि ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, आशा साहू, उमा साहू, हिमांचल ठाकुर, बेनी ठाकुर राजेंद्र साहू, मिथलेश ठाकुर, दीक्षा साहू, दीना ठाकुर, संतोष साहू, सुनीता यादव, (रोहिणी साहू), अगेश्वर साहू उपथित थे ।
धौराभांठा में दो पंचों के बीच हुआ सरपंच पद के लिये मतदान, पुष्पा ठाकुर बनी सरपंच
