पालिका अध्यक्ष राजेश्नवर सोनकर ने किया स्ट्रीट वेंडर को वेंडिंग सर्टिफिकेट का वितरण


विक्रम शाह@कुम्हारी। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता अंतर्गत आज दो शहरी पथ विक्रेताओ विद्या चक्रधारी एवं तारा अहमद को वेंङिंग सर्टिफिकेट (विक्रेता प्रमाण पत्र ) का वितरण किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा बताया गया की शहरी पथ विक्रेताओं को वेंङिंग सर्टिफिकेट का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें 50 रुपए के स्टांप पर शपथ पत्र एवं अपना फोटो देना होगा । ऐसे ही वे सभी पथ विक्रेता जिन्होंने पी एम स्वनिधि अंतर्गत 10000 रुपए या 20000 रुपए का लोन लिया था वे भी आवश्यक दस्तावेज जमा कर वेन्ङिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यह वेंडिंग सर्टिफिकेट भविष्य में बहुत उपयोगी होगा। पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि हम सभी वेंङर को विक्रेता प्रणाम पत्र दिलवाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, पार्षद मनहरण यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत के साथ मिशन मैनेजर शरद कुमार सिंह, सामुदायिक संगठक श्रीमति सुधा वर्मा एवं श्रीमती दीप्ति गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *