पाटन—भारत सरकार एवं छत्तीगढ़ शासन के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग एवं जिला परिवार कल्याण अधिकारी के मार्गदर्शन में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 27जून से 24जुलाई तक संचालित होगा। इसके प्रथम चरण में 27जून से 10जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी समुदाय में दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा के दौरान व्यक्तिगत संपर्क, सास बहू सम्मेलन, मोर संगवारी मोर मितान कार्यक्रम आदि कार्यक्रम आयोजित कर योग्य दंपत्तियों का चिन्हांकन कर परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों की आवश्यकता का आंकलन कर सेवाएं एवं सुविधाएं प्रदान करने हेतु माइक्रोप्लान तैयार कर लाभान्वित करेंगे। 11जुलाई से 24जुलाई तक फिक्सडे सर्विस के तहत नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में दिनांक 9जुलाई को पुरूष नसबंदी ऑपरेशन प्रस्तावित है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में सोमवार ,बुधवार को महिला नसबंदी ऑपरेशन होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में सोमवार एवं शुक्रवार को म महिला नसबंदी फिक्स डे ऑपरेशन होंगे। पखवाड़ा आयोजन हेतु आज बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा , समस्त सेक्टर सुपरवाइज़र ,बीईटीओ बी एल वर्मा, चंद्रकांता साहू, बीपीएम पूनम साहू, पद्मा ठाकुर काउंसलर आदि की उपस्थिति में टूल्स -लीफलेट जांरी किया गया जिसकीं मदद से योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन से संबंधित कमोडिटी से अवगत कराया जा सके। परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी, सलाह के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, आरएमए , ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ,मितानिन दीदी आदि से संपर्क कर सकते हैं।
