पुलिस की सतर्कता से खुदकुशी करने पुल पर चढ़ी युवती की बची जान

रायपुर.महादेव घाट में रायपुरा और अमलेश्वर के मध्य स्थित खारुन नदी में बने पुल से एक युवती नदी में छलांग लगाने ही थी जिसे अमलेश्वर थाना के पुलिस जवानों की सतर्कता से युवती की जान बचा लिया। युवती को समझा बुझाकर वापस उनके डीडी नगर थाना को सौप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुष्पक नगर  रायपुर निवासी युवती की किसी बात को लेकर उनके माँ के साथ वाद-विवाद हो गई। इससे नाराज युवती  रविवार को करीब 11 बजे महादेव घाट पर बने पुल की गैलिरी में चढ़ गई । गैलिरी में चढ़ते वक्त ही अमलेश्वर पुलिस सीमा में तैनात थी उसकी नजर पड़ी। ट्रेनी  डीएसपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आरक्षक आकाश तिवारी, यशपाल साहू ने तत्काल दौड़कर युवती को पकड़ा और नदी में कूदने से बचा लिया। इसके बाद  समझाइश देकर उक्त युवती को  डी डी नगर पुलिस के सौपा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *