ग्राम धमना में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ
जामगांव आर।पाटन विधानसभा के ग्राम धमना में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी सीएम अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,श्रीमती बिमला बालाराम कोसरे सभापति जप, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,रूपचंद साहू सभापति जप पाटन,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भेष आठे जोन प्रभारी,अमित अग्रवाल ,नीलकंठ यादव सेक्टर प्रभारी के करकमलों से पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ।
ओएसडी श्री वर्मा ने भूपेश सरकार की हर योजना सर्वजन हिताय के लिए है।सड़क,सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाओं का विकास ग्राम को स्वावलंबी बनाने का कार्य के लिए सीएम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने नरवा,गरुवा,घुरुवा एवं बाड़ी योजना के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीणों को आर्थिक मदद मिल रही है।केंद्र सरकार की भेदभाव रवैए से किसानों को खाद की किल्लतो का सामना करना पड़ रहा है,जिसे हम सबको समझना है,भूपेश सरकार किसानों,भूमिहीन मजदूरों,महिलाओं,आदिवासियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रही है। महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवंत रखने का कार्य हमारी भूपेश सरकार कर रही है।
समारोह को रूपचंद साहू सभापति, बाला राम कोसरे पूर्व जप ने भी संबोधित किया।
स्थानीय यादव एवम् सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान करते हुए सीएम भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
स्वागत भाषण सरपंच प्रतिनिधि लोकेश महलवार एवं आभार सचिव नरेश महतो ने किया।
समारोह में उषा महलवार सरपंच,शकुन उपसरपंच,कौशल्या महलवार पूर्व अध्यक्ष जप,लक्ष्मण सोनवानी,गणेश सोनवानी,राजकुमार ठाकुर सरपंच, बिसहत मनहरे,मनोज मारकंडे,सतीश महलवार,पोषण साहू,हरीश साहू,सतीश सोनी, ढालसिंग साहू, अमरसिंग,लक्ष्मी यादव,गोवर्धन ठाकुर,संत ठाकुर, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
