अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को पाटन में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में एक दिवसीय सत्याग्रह

पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि हाल ही में घोषित अग्नीपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओ एवं लोकाचार को नष्ट करने और उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है, केंद्र की मोदी सरकार सरकार बिना किसी व्यापक परामर्श के इस नीति को जिज़ तरह थोपा गया है उससे बड़ी संख्या में देश युवा वर्ग नाराज है, जो भारतीय सेना सशस्त्र बल में शामिल होने का सपना देख रहे थे उनका सपना चकनाचूर कर देने वाला यह अग्निपथ योजना है, केंद्र सरकार की इस योजना का हम विरोध करते हैं और इस योजना को तत्काल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु इस अग्निपथ योजना को वापिश लिए जाने की मांग भी करते हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ने की अपनी गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का विरोध किया है। पार्टी ने इसके विरोध में 20 जून को दिल्ली के जंतर मंतर और विभिन्न राज्यों में भी शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया है। अग्नीपथ योजना के खिलाफ हमारी लड़ाई को जारी रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दूसरे चरण में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 27 जून को विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया जाना है। पाटन विधानसभा में भी एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन होना है जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित व नेतृत्व में सत्याग्रह किया जाएगा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, नगर कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष हेमंत देवांगन ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सभी साथियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *