महासमुंद जिला के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तमोरा और ढोंड में राशन वितरण में बड़ी लापरवाही,सेल्समेन ने ऑनलाइन चढ़ाकर हितग्राहियों को रसीद भी दे दिया लेकिन गरीबों को नही मिल पाया था शासन की योजना का अतिरिक्त चांवल,फिर मामला बिगड़ता देख…..

परमेश्वर कुमार साहू @ ब्यूरो रिपोर्ट महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तमोरा और ढोंड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले अतिरिक्त चांवल वितरण में बड़ी लापरवाही करने का मामला सामने आया है।
सेल्समैन ने हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर व ऑनलाइन चढ़ाकर पूरा पूरा चावल देने का रसीद भी दे दिया ।लेकिन हितग्राहियों को योजना का पूरा चांवल नही दिया गया। मई माह में मिलने वाले 5 किलो अतिरिक्त चांवल में कटौती कर केवल रसीद बस देने और शासन की योजना में अनियमितता बरतने सहित पलीता लगाने का बड़ा कारनामा उक्त जिम्मेदार द्वारा खुलेआम किया गया है।जबकि उक्त राशन दुकानों को मई माह में अतिरिक्त चांवल का आवंटन मिल गया था और शासन के दिशा निर्देश के अनुसार मई माह में ही अतिरिक्त चांवल का वितरण हितग्राहियों को करना था।लेकिन ग्राम पंचायत तामोरा और ढोंड के सेल्समैन दिनेश मांडले ने जानबूझकर लापरवाही बरतते हुए हितग्राहियों से मई माह में अंगूठा भी लगवा लिया और ऑनलाइन कर 5 किलो अतिरिक्त चांवल देने का रसीद भी हितग्राहियों को थमा दिया ।लेकिन हितग्राहियों को केवल सामान्य हर महीने मिलने वाले चांवल बस वितरण किया गया और अतिरिक्त चांवल दिया ही नही गया।इस तरह पीडीएस जैसे शासन की महत्वपूर्ण योजना में सेल्समैन द्वारा घोर लापरवाही बरत कर सारे नियमो के विपरित कार्य किया गया।वही उन्हें जब ये आभास हुआ कि यह गड़बड़ी उजागर न हो जाए तो उन्होंने
इस माह जून में हितग्राहियों को बुला बुलाकर अतिरिक्त चांवल थमा दिया और जिसे बकायदा इसी माह राशन कार्ड में दर्ज भी किया गया है।राशन वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सेल्समैन द्वारा नियमो के विपरित काम करते हुए पहले तो मई माह में अतिरिक्त चांवल हितग्राहियों को बिना वितरण किए रसीद थमा दिया था फिर मामला बिगड़ता देख इस माह जून में राशन का वितरण कर दिया।जिससे साफ जाहिर होता है की सेल्समैन द्वारा शासन से गरीबों के लिए प्राप्त सैकड़ों क्विंटल चांवल को डकारने की तैयारी में थे।वही अभी कई हितग्राहियों को अतिरिक्त चांवल प्राप्त ही नही हुआ है।

इस मामले को लेकर न्यूज24 कैरेट ने पड़ताल किया और लोगो से मिलकर जानकारी लिया तो इस मामले का खुलासा हुआ।वही जब इस बारे में सेल्समैन दिनेश मांडले से जानकारी लिया गया तो पहले उन्होंने गोलमोल जवाब दिया फिर बाद में स्वीकार किया की उन्होंने पहले हितग्राहियों को ऑनलाइन कर रसीद दे दिया था और चांवल का वितरण इस माह किया है।

वर्जन

आपके द्वारा मामले की जो जानकारी दिया जा रहा है उसको पता करता हु।

सी .के .वर्मा, खाद्य निरीक्षक,बागबाहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *