भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि


पाटन। भाजपा उत्तर मंडल पाटन द्वारा शक्तिकेन्द्र लोहरसी के बूथ में राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, राजेश चन्द्राकर, डॉ रमेश साहू, सूरज चन्द्राकर, सोमन यादव, श्रीमती किरण चन्द्राकर, बब्बू चन्द्राकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *