अनिता देवांगन@न्यूज़24कैरेट फिंगेश्वर। आदेश के अनुसार मानसून लगते ही आर एच ओ टीम फिंगेश्वर द्वारा घर-घर पहुंच कर मलेरिया जांच सेवा प्रदान किया जा रहा है। मलेरिया जांच की शुरुआत 13 जून से हुई जो 22 जुलाई तक चलेगी। यह परसदा कला, खुड़सा, गनियारी व पतोरा गांव में अभी सुचारू रूप से चल रही है। साथ ही आर एच ओ द्वारा सब को बताया जा रहा है कि अपने आस-पास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, मौसम बदलने पर बुखार, सर्दी, खासी या जुकाम होने पर अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच कराएं। आर एच ओ टीम द्वारा किया गया जन सेवा कार्य सराहनीय है।
फिंगेश्वर ब्लॉक में आर एच ओ टीम द्वारा घर-घर जा कर किया जा रहा है मलेरिया जांच
