दिव्यांगछात्र भावेश की जन्मदिन मनाने का एक बड़ी पहल

संध्या सेन छुरा।@गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र के प्राथमिक शाला तुमगांव के कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र भावेश कुमार का जन्मदिन
दिन गुरुवार 23/6/2022 सुबह 10:00 बजे।दिव्यांग छात्र की प्रतिभा को देखकर छुरा के जय शीतला समिति के द्वारा दिव्यांग छात्र भावेश का जन्मदिन स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर मनाया जाएगा,जो कि दिव्यांग भावेश कुमार बचपन से ही न बोल पाता है न ही सुन पाता है। इशारों में अपनी बात कहने की कोशिश करता है और समझता है।
एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाला यह छात्र खेलकूद व पढ़ाई में आगे है और अन्य बच्चों को शिक्षक पढ़ाता है उसे देखकर वह समझता है और लिख लेता है। शिक्षक उसे किसी भी बातों को इशारे के माध्यम से समझाते हैं, और वह समझ कर उस कार्य को कर लेता है। उसके नहीं बोल पाने व नहीं सुन पाने के कारण स्कूल के शिक्षक शंकर यादव उसे अलग से इशारे में समझाते हैं और छात्र भावेश कुमार भी जो इशारे करते हैं उसे उसके शिक्षक भी समझ जाते हैं। इस छात्र की पढ़ाई व खेल के प्रति रुचि को देखते हुए उनके शिक्षक भी उनके प्रति पूरा समर्पित भाव से सहयोग करते हैं। किंतु इस गरीब परिवार के दिव्यांग होनहार छात्र को किसी अच्छी दिव्यांग स्कूल में दाखिला मिल जाए तो वह आगे और भी बहुत अच्छे से खेल व पढ़ाई कर अपना जीवन संवार पाते। जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्य आमंत्रित है,समाज सेवी मनोज पटेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *