परमेश्वर कुमार साहू @गरियाबंद। आज दिनांक 22 जून को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कुकदा में संयुक्त रूप से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा विशिष्ट अतिथी जनपद सदस्य रजनी सतीश चौरे एवं अध्यक्ष घनश्याम ध्रुव, सरपंच ग्राम पंचायत कुकदा रहे। अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश बंद लिफाफे युक्त कीट वितरण किया गया।
उदबोधन में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी ।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशुन लाल मतावले एवं विकासखंड श्रोत समन्वयक महेश राम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का निर्देशन संकुल समन्वयक पोंड़ देवकांत सिन्हा व संचालन संस्था के वरिष्ठ शिक्षक रमेश यदु के द्वारा किया गया।इस मौके पर संकुल प्रचार्य एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
कुकदा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
