मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेंजरा के आश्रित मुडतराई का है। जंहा शासन द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई माह में राशन कार्डधारियों को अतिरिक्त चांवल दिया जाना था। लेकिन राशन दुकान के संचालक द्वारा इस योजना में बड़ा हेराफेरी कर अतिरिक्त चांवल का वितरण अब तक नही किए है।
इस योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्ड धरियाओ को प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त चांवल मई माह में हितग्राहियों को दिया जाना था।जिसका पूर्ण रूप से आवंटन सभी राशन दुकान को मिल गया था।उसके बाद भी हितग्राहियों को इस योजना का लाभ नही मिल पाया। ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेंजरा के आश्रित ग्राम मुडतराई में उचित मूल्य की दुकान और राशन वितरण के लिए ग्राम के ही महिला स्व सहायता समूह को शासन द्वारा राशन वितरण के लिए अधिकृत किया गया है।लेकिन समूह के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा गरीबों की राशन को अमानत में खयानत करने योजना के तहत प्राप्त अतिरिक्त चांवल को वितरण ही नही किया और एक बड़ी हेराफेरी कर शासन की योजना और गरीबों के हक में डांका डालकर शासन की योजना को एक बड़ा पलीता लगा दिया।इस मामले को लेकर news24carate की टीम ने मुडतराई के सैकड़ों ग्रामीणों से मिलकर राशन कार्ड का पड़ताल किया और ग्रामीणों से जानकारी लिया तो इस मामले का खुलासा हुआ। जंहा महिला समूह द्वारा चांवल वितरण में बड़ी गड़बड़ी को अंजाम दिया गया है।
शासन से हितग्राहियों के लिए प्राप्त 5 किलो अतिरिक्त चांवल को किसी भी हितग्राही को वितरण नही किया है।महिला समूह के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा शासन की योजना में जान बूझकर एक बड़ी लापरवाही कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्राप्त सैकड़ों क्विंटल चांवल को डकारने में लगे है।वही इस माह बहुत से हितग्राहियों को इस माह अतिरिक्त चांवल का वितरण किए है।जबकि सैकड़ों लोगों को योजना के तहत मिलने वाले अतिरिक्त 5 किलो चावल न मिला है और न ही हितग्राहियों को इस योजना की जानकारी है।महिला समूह को राशन वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जो शासन प्रशासन द्वारा दिया गया था।लेकिन महिला समूह इसके विपरित कार्य कर शासन की योजना को पलीता लगाने में लगे है।शासन की मंशा रही है की महिला स्व सहायता समूहो को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी जाए।ताकि महिलाए आत्मनिर्भर और इसे आजीविका का साधन मिल सके बन सके और आय अर्जित कर सके।लेकिन मुडतराई की महिला स्व सहायता समूह राशन वितरण में गड़बड़ी कर शासन के उद्देश्यों के विपरित कार्य करने में लगे है।
वर्जन 1.
हम महिला समूह के महिला लोग चला रहे है राशन दुकान को,नया नया है इसलिए समझ नही आया।पिछले माह जिसको अतिरिक्त चांवल नही मिला था।उसको बुला बुलाकर अतिरिक्त चांवल को इस माह दिया जा रहा है।आपको शिकायत किसने किया है ,उसका नाम बताओ।आप लोग महिला लोगो को उलझा रहे हो और परेशान कर रहे हो।आप लोग गांव में आवो और पता कर लो अतिरिक्त चांवल को हम लोग वितरण कर रहे है।
मौसमी ध्रुव,महिला समूह अध्यक्ष व राशन दुकान संचालिका, मुडतराई
वर्जन 2.
ठीक है मैं देखती हु,जांच करती हु।
सोनाली ठाकुर,खाद्य निरीक्षक
