पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव की कमान गरियाबंद (छुरा) के कुलेश्वर सिन्हा के हाथ…….।

छुरा….. छुरा निवासी सक्रीय पत्रकार
कुलेश्वर सिन्हा को पत्रकार संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है । यह जिम्मेदारी उनके सक्रियता को देखते हुए संगठन द्वारा पूर्व में घोषणा की गई थी किंतु प्रदेश कार्यकारणी की प्रथम बैठक के दौरान उनको प्रदेश स्तर पर नियुक्ति देकर यह कमान सौंपी गयी है। बता दे कि नया पत्रकार संगठन “पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़” पूरे प्रदेश में अपना वर्चस्व बना रही है इसी कड़ी में संगठन के सरंक्षक आर बी वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान एवं प्रदेश महासचिव सुनील कुमार यादव के दिशा निर्देश में कुलेश्वर सिन्हा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उनके इस उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष इस्माइल खान, प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब दीवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण खरे, प्रदेश संयुक्त सचिव निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन सचिव सुधीर सोनी, प्रदेश सह सचिव राजकुमार कुंदरा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य उत्तर कौशिक, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों एवं गरियाबंद जिले के पत्रकार साथियों ने बढ़ाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *