पाटन क्षेत्र में 21 से 05 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन

पाटन। गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 21 जून से 5 जुलाई तक विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है। आईडीसीएफ के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिनों की टीम 0-5 वर्ष के बच्चों के घर भ्रमण कर ओआरएस पैकेट का वितरण करेगी। बच्चो के माता पिता को बच्चे को दस्त से बचाव करने स्वास्थ्य शिक्षा देगी। स्कूलों ,आँगनवाड़ी केंद्रों में हाथ धोने के लाभ एवं तरीके से अवगत कराएगी।
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट पाटन इन गतिविधियों की मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी कार्नर की स्थापना, डिहाइड्रेशन का प्लान ए ,बी ,सी के अनुसार उपचार, स्वास्थ्य केंद्रों की पानी टंकियों की सफाई, समुदाय में दस्त से बचाव हेतु साबुन से हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक आदि स्थानों में दस्त से बचाव, प्रबंधन आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम के मार्गदर्शन में इस पखवाड़े को प्रभावी तरीके से संचालित करने चिकित्सा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, मितानिनों आदि स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। भारत सरकार के आईडीएसपी पोर्टल में आईएचआईपी पोर्टल से दस्त एवं अन्य इंफेक्शियस डिसीजेस की निगरानी की जा रही है। ब्लॉक पाटन के सभी उप,प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आईएचआईपी की 100% एंट्री की जा रही है।
बीएमओ ने अपील की है कि भोजन के पूर्व एवं शौच के बाद साबुन से हैंड वाश जरूर करें एवं निरंतरता भी बनाये रखें जिससे केवल दस्त ही नहीं अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है।
शासकीय संस्थाओं, स्कूलों, आँगनवाड़ी केंद्रों की पानी की टंकियों की भी नियमित सफाई आवश्यक है।
दस्त नियंत्रण पखवाड़े को प्रभावी बनाने विभिन्न टूल्स का उपयोग होगा जिसे बीईटीओ बीएलवर्मा, चंद्रकांता साहू, सैय्यद असलम, के के वर्मा, सुरेखा राठौर, बीपीएम पूनम साहू, बीडीएम टीमन साहू, लक्ष्मी नारायण देशमुख, जीवनलाल यादव, विवेक साहू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी में सहयोग से क्रियान्वयन किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *