- अग्निपथ योजना बेरोजगार साथियो के लिए संजीवनी का करेगा काम
पाटन। भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताई की जी मुख्यमंत्री किसानों, मजदूरों, महिला बहनों, मनरेगा के अधिकारी, कर्मचारी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता, सहायिका, महिला स्व सहायता समूह की बहने, पेंशनधारी बुजुर्ग, बेरोजगार युवा साथी, अनियमित कर्मचारी सब के साथ वादा करके सत्ता में आने के बाद सबको ठेंगा दिखाने वाला छलिया मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर छलिया होने का आरोप लगा रही है ऐसा हास्यप्रद मुख्यमंत्री पहली बार देखी।
श्रीमती चन्द्राकर ने बताई की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 वर्ष से 22 वर्ष के बेरोजगार युवाओ को एक अवसर के रूप में अग्निपथ योजना के तहत दस लाख युवाओ को सेना में भर्ती के लिये का अवसर प्रदान कर रहे है इस योजना के तहत चार वर्ष का कार्यकाल होगा जिसमें भविष्य को ध्यान में रख एक शानदार वेतनमान भी होगा और कार्यकाल पूरा करने के बाद जो लोग उद्यमी बनना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक पैकेज और बैंक लोन योजना का लाभ मिलेगा. जो लोग आगे पढ़ाई के इच्छुक हैं, उन्हें 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र दिया जाएगा और आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिज कोर्स की सुविधा मिलेगी. जो लोग नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें राज्य पुलिस और सीएपीएफ में वरीयता दी जाएगी. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उनके लिए कई रास्ते खोले जा रहे हैं। लेकिन विपक्षी दल और कुछ अन्य लोग इस योजना के खिलाफ युवाओं को उकसा रहे हैं, अग्निपथ योजना को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं उनका सच्चाई से कोई नाता नहीं है।
श्रीमती चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री एव उनके कुछ चेलो द्वारा जिस प्रकार से योजना को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है वह निंदनीय है, कांग्रेसियों को केवल भ्रष्टाचार युक्त नरवा, गोबर, ही रोजगार के साधन दिखते है। मैं आह्वान करती हूं कि हर बेरोजगार युवा साथियो को समय रहते इस योजना का लाभ ले लेना चाहिए।
